उन्होंने विज्ञान (जल विज्ञान) में विद्यावाचस्पति की उपाधि और जल विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। डॉ. श्रीपर्णा को शिक्षा और शोध का 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वे सेज विश्वविध्यालय, भोपाल, मध्य प्रदेश में जल विज्ञान एवं मत्स्य विज्ञान विभाग की प्रमुख हैं और पर्यावरण संरक्षण संस्था, मध्य प्रदेश की संयुक्त सचिव के रूप में भी जुड़ी हुई हैं। उन्हें मछली जीवविज्ञान, आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी, जलीय जैव विविधता, जल गुणवत्ता और मत्स्यपालन के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त है और उन्होंने कई छात्रों का विद्यावाचस्पति और स्नातकोत्तर शोध कार्यों में मार्गदर्शन किया है। वे पिछले 15 वर्षों से विज्ञान संचार गतिविधियों जैसे बाल विज्ञान कांग्रेस, प्रकृति शिविर, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण, बच्चों, युवाओं और शिक्षकों के लिए शैक्षणिक सामग्री विकास आदि में कई सरकारी संगठनों जैसे राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) भारत सरकार, और कई गैर-सरकारी संगठनों के साथ जुड़ी हुई हैं।