मिट्टी जैव-भू-रासायनिक चक्रों का भण्डारघर है। स्वस्थ मिट्टी कृषि विकास, स्वस्थ और पौष्टिक खाद्य उत्पादन और आवश्यक पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं की नींव होती है। मिट्टी वह मूलभूत पदार्थ है जो पानी के साथ मिलकर हमारे ग्रह के अस्तित्व को बनाए रखती है। मिट्टी वह मूलभूत संसाधन भी है जो पृथ्वी पर खाद्य उत्पादन के बड़े अनुपात के लिए उत्तरदायी है। मानवजनित जलवायु परिवर्तन और अन्य मानवीय गतिविधियों के कारण हमारी मिट्टी का क्षरण हो रहा है। मिट्टी के बारे में सही विवरण ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ (FAO) के “मिट्टी विवरण हेतु दिशानिर्देश” की मदद से जाना जा सकता है।
मिट्टी की सामान्य विशेषताएं जो इसके भौतिक, रासायनिक और जैविक गुणधर्म और पारिस्थितिकी तंत्र स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण संकेतक हैं, उनमें निम्नलिखित सम्मिलित हैं -