उप-विषयों

    थलजीवशाला (टेरेरियम) – छोटे स्थलीय प्राणियों के लिए एक सुरक्षित घर


  • थलजीवशाला (टेरेरियम) छोटे स्थलीय जीवों, विशेषकर कीटों के लिए एक कृत्रिम सुरक्षित घर है। यह एक प्रकार का बक्सा या कक्ष होता है जो ऊपर से हवा के संचार के लिए जाली से ढका होता है और दीवारें पारदर्शी सामग्री की चादरों से बनी होती हैं। इन दीवारों को अपारदर्शी चादर से भी बनाया जा सकता हैं लेकिन उनमें किनारों से देखने की सुविधा के लिए पारदर्शी सामग्री की खिड़कियाँ होनी चाहिए।  

    आदर्श रूप से थलजीवशाला में छोटे पौधे (विशेष रूप से जो एकत्रित कीटों को आश्रय प्रदान करते हैं) लगाए जाते हैं ताकि यथास्थान प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन और ताजी हवा का उत्पादन हो सके और पानी की सुविधा हो ताकि रखे गए कीड़ों की बुनियादी भोजन आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। वैकल्पिक रूप से प्राकृतिक खाद्य सामग्री की आपूर्ति भी समय-समय पर की जा सकती है। छोटे जीवों, विशेष रूप से कीड़ों को सुरक्षित तकनीकों और उपकरणों (जैसे तितली जाल या पूटर) का प्रयोग करके स्थानीय वातावरण से एकत्र किया जाता है और थलजीवशाला में छोड़ दिया जाता है जहां वे उड़ने, भोजन करने और आराम करने के लिए स्वतंत्र होते हैं। थलजीवशाला छोटे जीवों जैसे कीटों के शरीर और व्यवहार का निरीक्षण करने, उन्हें वापस खुले में छोड़ने से पहले सुविधाजनक समय तक आराम से रखने का एक अच्छा साधन है।

    अध्ययन के लिए रखी गई प्रजातियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, थलजीवशाला का आकार प्रयोगकर्ता अपनी पसंद के अनुसार निर्धारित कर  सकता है।

    कीवर्ड