तालाबों या अन्य जल निकायों में जल की गंदगी, जानवरों की निरंतर आवाजाही, पानी के अंदर छिपने की जगह और पानी के स्तर से दर्शक (आंख) की दूरी जैसे विभिन्न कारकों के कारण जलीय जीवन रूपों को देखना आसान नहीं है।
अवलोकन नलिका एक सरल उपकरण है जो किसी व्यक्ति को उथले पानी के अंदर देखने और उसमें सतह से नीचे तक वितरित विभिन्न जीवन रूपों को देखने में सक्षम बनाता है। अवलोकन नलिका एक बेलनाकार संकीर्ण नलिका होती है जिसका व्यास 2-3 इंच होता है और लंबाई इसे पानी के नीचे कुछ फीट तक डुबाने के लिए उपयुक्त होती है। इसका एक सिरा (जो पानी के अंदर डुबोया जाता है) पारदर्शी आवरण या कांच से बंद होता है और दूसरा सिरा पानी के बाहर खुला होता है, जहां दर्शक अपनी नजरें जमा कर पानी के अंदर की वस्तुओं को देख सकता है। पानी के अंदर डुबाने वाले सिरे पर एक उत्तल लेंस लगाकर अवलोकन नलिका की दक्षता को और अधिक बढ़ाया जा सकता है जो देखी जा रही वस्तुओं के दृश्य को और बढ़ा देगा। इसके अतिरिक्त, डुबाने वाले सिरे पर एक एलईडी लाईट भी लगाई जा सकती है। एलईडी लाईट का उपयोग रात के समय पानी के भीतर देखने के लिए किया जा सकता है, या यदि पानी बहुत गंदा है तब भी किया जा सकता है।
व्यूविंग ट्यूब
आप अपने आँकड़े सारणीबद्ध या अन्य रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। आंकड़ा तालिका का एक नमूना यहां दिया गया है; आप आवश्यकता के अनुसार अपनी स्वयं की आंकड़ा तालिका तैयार कर सकते हैं।

● आप पादप और जंतु प्रजातियों और उनके वर्गिकीय वर्गों की सूची प्रस्तुत कर सकते हैं।
● जलीय आवास में विभिन्न जीवन रूपों के वितरण को समझाया जा सकता है।
● जलीय जंतुओं और पादपों की प्रकृति और व्यवहार का विवरण दिया जा सकता है ताकि यह उनके आवास और अंतर-संबंधों के बारे में जानकारी प्रदान कर सके।
● अवलोकन नलिका जलीय पादप और जंतुओं के निकट जाने और उनके शरीर की संरचना, व्यवहार और जीवन शैली का अध्ययन करने का एक सरल और प्रभावी तरीका है।
● पानी के नीचे जीवन के रूप विविध हैं और वे अपने सूक्ष्म आवास बनाते हुए पानी के विभिन्न क्षेत्रों में वितरित होते हैं।
● दिन के अलग-अलग समय में जलीय जीवन रूपों के अवलोकन से हमें उनके दैनिक व्यवहार के बारे में अधिक जानकारी मिलती है।
● क्या तालाबों / झीलों / जलाशयों / समुद्र / नदियों के खुले पानी में पानी के नीचे देखने के लिए अवलोकन नलिका का उपयोग करना संभव है? यदि हां तो कैसे? और यदि नहीं तो क्यों नहीं?
● प्रकाश की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिति में जलीय जीवों का व्यवहार कैसा होगा?
● यह अध्ययन करना भी रोचक होगा कि जलीय जंतु पानी के अंदर आ रही नलिका की उपस्थिति पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं।