pH किसी घोल की अम्लीय या क्षारीय प्रकृति का माप है। इसका मान शून्य से 14 के बीच होता है। किसी घोल की अम्लीय या क्षारीय प्रकृति जानने के लिए लिटमस कागज (जो एक छनना कागज होता है जिसे लाइकेन से प्राप्त प्राकृतिक घुलनशील रंग से उपचारित किया जाता है) का उपयोग किया जाता है, जबकि अम्लीयता और क्षारियता की सीमा या मान का पता लगाने के लिए मानक pH कागज पट्टी (जो कि संकेतकों के मिश्रण से उपचारित कागज पट्टी है) का उपयोग किया जाता है। pH कागज पट्टी बहुत उपयोगी है क्योंकि इसका उपयोग pH के अधिक सटीक मान या सीमा का परीक्षण करने के लिए किया जा सकता है।
pH मान की मूल अवधारणा
● उदासीन घोल का pH – यदि किसी घोल का pH 7 है , तो यह एक उदासीन घोल होगा। ऐसा घोल लिटमस और किसी अन्य सूचक के साथ प्रतिक्रिया नहीं करेगा।
● अम्लीय घोल का pH - सभी अम्लीय घोलों का pH मान 7 से कम होता है। इसलिए, जब भी किसी घोल का pH मान 7 से कम होगा तो यह प्रकृति में अम्लीय होगा और यह नीले लिटमस कागज को लाल और तरल सूचक मिथाइल ऑरेंज को गुलाबी और फिनोफ्थेलिन सूचक को रंगहीन कर देगा।
● क्षारीय घोल का pH - सभी क्षारीय घोलों का pH मान 7 से अधिक होता है। इसलिए, जब भी किसी घोल का pH मान 7 से अधिक होता है तो यह प्रकृति में क्षारीय होगा और लाल लिटमस को नीला, मिथाइल ऑरेंज को पीला और फिनोफ्थेलिन को गुलाबी कर देगा।
● pH कागज पट्टी,
● कांच या धातु का कोई छोटा साफ बर्तन जिसमें पानी का नमूना लिया जा सके।
सन्दर्भ सीमा का उपयोग करके pH मान निर्धारित करें एवं नीचे सुझाए गए तालिका प्रारूप के उपयुक्त खाने में लिखें

पानी के विभिन्न नमूनों के ज्ञात किये गए pH मान को व्यवस्थित रूप से लिखें।
● अम्लीयता, क्षारीयता एवं उदासीनता से संबंधित pH मान की अवधारणा
● विलयनों का अम्लीय, क्षारीय एवं उदासीन प्रकृति के आधार पर वर्गीकरण
● pH परीक्षण द्वारा किसी भी घोल की अम्लीय, क्षारीय और उदासीन प्रकृति का परीक्षण किया जा सकता है।
● किसी घोल का pH उन कारकों में से एक है, जो अन्य सामग्रियों के साथ इस घोल को मिलाने पर इसकी अभिक्रिया निर्धारित करता है।
● क्या आपके लिए pH कागज पट्टी / लिट्मस कागज पट्टी बनाना संभव है? कैसे? पता करें।
● विभिन्न स्त्रोतों के पानी के नमूने अम्लीयता या क्षारीयता मे भिन्नता क्यों दिखाते हैं।
● पानी में नीबू का रस, सोडा तथा अन्य पदार्थ मिलाकर pH मान ज्ञात करें। क्या कोई परिवर्तन होता है? यदि हाँ, तो क्यों? तुलनात्मक विश्लेषण द्वारा इन विलयनों के भिन्न-भिन्न pH का कारण ज्ञात कीजिए।