मिट्टी की सघनता वह सामर्थ्य है जिससे मिट्टी की सामग्री एक साथ जुड़ी रहती है या मिट्टी के विरूपण और टूटने का प्रतिरोध करती है। गीली, नम और सूखी मिट्टी के नमूनों के लिए मिट्टी की सघनता मापी जाती है। गीली मिट्टी के लिए सघनता को चिपचिपाहट (मिट्टी की अन्य वस्तुओं से चिपकने की क्षमता) और ढलनशीलता (मिट्टी की सामग्री का आकार बदलने की क्षमता लेकिन आयतन नहीं) दोनों के रूप में व्यक्त किया जाता है। चिपचिपाहट को 'गैर चिपचिपी' और 'चिपचिपी' के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है जबकि ढलनशीलता को नहीं ढलने योग्य ,थोडी ढलने योग्य, ढलने योग्य, अत्यधिक ढलने योग्य आदि के रूप में मूल्यांकित किया जा सकता है। मिट्टी द्वारा दबाव और टूटने के प्रति प्रतिरोध को महसूस करके इसे ढीला, भुरभुरा, दृढ़, कठोर और उनकी उप-श्रेणियों के रूप में निर्धारित किया जा सकता है।