उप-विषयों

    पानी का pH


  • pH को आम तौर पर अम्लीयता या क्षारीयता के संदर्भ में समझा जाता है (जिसे लोग कभी-कभी खट्टा या नमकीन समझ लेते हैं) लेकिन यह एक रासायनिक गुणधर्म है जो पानी में घुले हुए  तत्वों से प्रभावित होता है और इसे पानी में हाइड्रोजन आयनों की सांद्रता के आधार पर निर्धारित किया जाता है। pH के मान को शून्य से 14 के बीच में प्रदर्शित किया जाता है। जल का pH एक महत्वपूर्ण क्रियाशील जल गुणवत्ता मानक है। इसमें गैसों, रसायनों और ठोस पदार्थों सहित विभिन्न पर्यावरणीय कारकों के साथ घटना-बढ़ना होता है। पानी का pH (अम्लीयता या क्षारीयता) इसके संगठन को प्रभावित करता है। पीने के पानी के लिए सुरक्षित pH का मान 6.5 से 8.5 के बीच होता है। पीने के पानी की गुणवत्ता हेतु WHO के दिशानिर्देशों में pH के लिए स्वास्थ्य-आधारित मानक दिशानिर्देश नहीं हैं। भारत के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मण्डल (सीपीसीबी) ने निर्दिष्ट सर्वोत्तम उपयोग जल गुणवत्ता मानदंड निर्धारित किये हैं, जिनके अनुसार पारंपरिक उपचार के बिना लेकिन कीटाणुशोधन के बाद पीने के पानी के लिए pH 6.5 और 8.5 के बीच निर्धारित किया गया है, जबकि पारंपरिक उपचार और कीटाणुशोधन के बाद यह 6 से 9 के बीच हो सकता है।  वन्य जीवों और मत्स्य पालन के  के लिए पानी का pH 6.5 से 8.5 के बीच हो सकता है।

    pH के आकलन के लिए अलग-अलग तरीके हैं जैसे pH कागज पट्टी, अनुमापन विधि या विधुत संवेदक इत्यादि।