मिट्टी की सरंध्रता मिट्टी की विभिन्न भौतिक-रासायनिक और जैविक विशेषताओं को प्रभावित करती है, जैसे जल निकासी, जल धारण क्षमता, गैसीय आदान-प्रदान, मिट्टी के जीवों का सूक्ष्म आवास, पौधों की जड़ों का प्रवेश और विकास आदि। सबसे महत्वपूर्ण यह कि सरंध्रता 'केशिका जल', जो प्राथमिक तौर पर पौधों की जड़ों को उपलब्ध होता है, की उपलब्धता का निर्धारक है। सरंध्रता स्वयं मिट्टी की अन्य विशेषताओं जैसे संरचना, बनावट, जैविक कार्बन आदि के संयोजन से निर्धारित होती है।
मिट्टी की सरंध्रता को छिद्र की मात्रा यानी मिट्टी के कणों के बीच उपलब्ध स्थान की मात्रा का अनुमान लगाकर निर्धारित किया जा सकता है, और इसे मिट्टी सामग्री की कुल मात्रा के प्रतिशत के रूप में व्यक्त किया जाता है। उन क्षेत्रों में मिट्टी की सरंध्रता एक महत्वपूर्ण कारक है जहां पीने के पानी का स्रोत भूजल है और जमीन में जल निकासी की समस्या है।
● 250 मिलीलीटर आयतन के कांच के बीकर,
● 100 मिलीलीटर आयतन का मापक सिलेंडर (वैकल्पिक रूप से आप ज्ञात आयतन का कोई भी चौड़े मुंह वाला बर्तन और ज्ञात आयतन का कोई अन्य अंशांकित बर्तन ले सकते हैं)
● मिट्टी के विभिन्न नमूनों को संतृप्त करने में प्रयुक्त पानी की मात्रा को आंकड़ा तालिका में रिकॉर्ड करें।
● मिट्टी के नमूनों की प्रतिशत सरंध्रता की गणना करने के लिए निम्नलिखित सूत्र का उपयोग करें-

● आंकड़ा तालिका का एक नमूना और आंकड़ों की प्रविष्टि का उदाहरण यहां दिखाया गया है, आप अवलोकनों को रिकॉर्ड करने के लिए अपना स्वयं का आंकड़ा प्रपत्र तैयार कर सकते हैं

संकलित आंकड़ों के आधार पर मिट्टी के विभिन्न नमूनों की सरंध्रता और अन्य मात्रात्मक और गुणात्मक व्याख्याओं के संबंध में अपने परिणाम प्राप्त करें।
● विभिन्न प्रकार की मिट्टियों में उनके कणों के बीच अलग-अलग छिद्र होते हैं और तदनुसार उनमें पानी को धारण करने की क्षमता होती है।
● पानी का भूमिगत रिसाव और पुनर्भरण मिट्टी की सरंध्रता से प्रभावित होता है।
● वांछित सरंध्रता वाली मिट्टी बनाने के लिए अलग-अलग तरह की मिट्टियों को एक साथ मिलाकर एक मिश्रण बनाएं और जांचें कि क्या यह पानी और हवा को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है और पौधों को बेहतर बढ़ने में मदद करती है?