पेड़ का मुकुट पेड़ का शीर्ष भाग है, जिसमें मुख्य तने से निकलने वाली शाखाएँ होती हैं। इस प्रकार एक पेड़ के मुकुट में उसकी सभी शाखाएँ, पत्तियाँ, फूल और फल शामिल होते हैं। किसी वृक्ष का मुकुट उसकी वृद्धि और फैलाव के अनुसार बनता है, इसलिए प्रत्येक पेड़ का मुकुट दूसरे से अलग होता है। उनके प्रसार के आधार पर, मोटे तौर पर मुकुट प्रकारों को कई प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है, जैसे - पिरामिडनुमा मुकुट, पूर्ण मुकुट, फूलदान मुकुट, फव्वारा मुकुट, फैला हुआ मुकुट, स्तरित मुकुट, स्तंभाकार मुकुट, अधोन्मुखी मुकुट आदि। भूमि की सतह का वह क्षेत्र जो पेड़ के मुकुट के नीचे उसके ऊर्ध्वाधर प्रक्षेपण द्वारा ढँक जाता है, उसे छत्र आवरण कहा जाता है। दूसरे शब्दों में, एक परिदृश्य में छत्र आवरण पेड़ के मुकुट के ऊर्ध्वाधर प्रक्षेपण के द्वारा ढंकी गई जमीन की सतह का अनुपात है। किसी जंगल में छत्र आवरण को संदर्भित कुल क्षेत्रफल के संदर्भ में प्रतिशत या आनुपातिक क्षेत्र के रूप में व्यक्त किया जाता है। मुकुट तने पर पेड़ का शाखायुक्त भाग है जबकि छत्र जंगल के भूतल के ऊपर छत जैसा आवरण है। मुकुट संरचनात्मक लक्षण है जबकि छत्र कार्यात्मक लक्षण है।
पेड़ों के मुकुट आवरण के निर्धारण से हम कई पहलुओं जैसे, प्रभुत्व, सक्षमता, आपसी जुड़ाव, घनत्व, पर्णावली, शाखान्वयन, स्तरीकरण आदि का अनुमान लगा सकते हैं। किसी पेड़ के मुकुट का सबसे महत्वपूर्ण कार्य उसकी पत्तियों को प्रकाश संश्लेषण करने के लिए सूर्य के सामने लाना है। अलग-अलग समय और अलग-अलग स्थानों पर एक पेड़ की प्रजाति के मुकुट आवरण में भिन्नताएँ (यानी सामयिक और स्थानिक विविधताएं) विकास के दौरान इसकी प्रतिस्पर्धी क्षमता और मौसम और जलवायु परिवर्तनों को झेलने की अनुकूलन क्षमता को दर्शाती है। पेड़ों का कमजोर मुकुट आवरण या पेड़ों के समूह का कमजोर छत्र आवरण अवनति का संकेत है जबकि घना मुकुट आवरण और सघन छत्र आवरण समृद्ध और स्वस्थ वृक्ष विविधता का संकेत है।
इस अभ्यास में हम सीखेंगे कि हम किसी पेड़ के मुकुट आवरण का अनुमान कैसे लगा सकते हैं।
● समतल दर्पण,
● अंकन कलम,
● मापक फीता,
● ग्राफ कागज,
● रंगीन पेंसिल,
● दिशा सूचक यंत्र
आप एक तालिका में विभिन्न वृक्ष प्रजातियों के लिए अलग-अलग दिशाओं में मापे गए मुकुट आवरण की दूरी को सारणीबद्ध कर सकते हैं, जैसा कि उदाहरण के लिए यहां दिखाया गया है –

● अपना परिणाम एक ग्राफ कागज पर अंकित करें। सबसे पहले एक पैमाना तय करें, मान लीजिये जमीन पर 1 मीटर के लिए ग्राफ पर 1 से.मी. लें।
● ग्राफ कागज के केंद्र से, पहले आठ दिशाओं को चिह्नित करें (जो आपने निर्धारित की हैं) और प्रत्येक दिशा में अपनी तालिका में दर्ज की गई दूरी के अनुपात में रेखा खींचें (यानी पेड़ के तने से प्रत्येक निशान की दूरी)
● केंद्र से बनाई गई रेखाओं के बाहरी सिरों को आपस में सीधी रेखाओं से जोड़ें (आपको एक बहुभुज जैसा आरेख मिलेगा)
● ग्राफ कागज में बहुभुज आरेख के अंतर्गत आने वाले वर्गों और आधे वर्गों की गणना करें
● आप वर्गों के आधे से भी कम हिस्सों को गणना में शामिल ना करें ।
● अब पूर्ण वर्गों और आधे वर्गों की संख्या को अलग-अलग जोड़कर, बहुभुज आकृति के भीतर ढंके गए अनुमानित क्षेत्र की गणना वर्ग सेंटीमीटर में करें।
● प्रत्येक 1 से.मी. वर्ग 1 वर्ग.मी. का प्रतिनिधित्व करता है, तदनुसार वर्ग मीटर में मुकुट आवरण के अनुमानित क्षेत्र की गणना करें।
● अपने क्षेत्र में पाए जाने वाले विभिन्न पेड़ों के मुकुट आवरण का पता लगाएं और उनकी तुलना करें।
● आप सभी मुकुट आवरणों को जोड़कर परिदृश्य के अनुमानित छत्र आवरण की गणना कर सकते हैं।
● आप प्रत्येक पेड़ प्रजाति के लिए मुकुट आवरण ज्ञात करके बता सकते हैं या गणितीय और सांख्यिकीय विश्लेषण के माध्यम से आंकड़ों की व्याख्या कर सकते हैं।
● आप अपने आँकड़े प्रजाति-वार या मुकुट आवरण वर्ग-वार या आवश्यकता के अनुसार किसी अन्य रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।
● पेड़ों की आकृतियों के रेखाचित्र और तस्वीरें बेहतर अनुमान लगाने में मदद करेंगी।
● पेड़ों की विभिन्न प्रजातियों या यहां तक कि एक ही प्रजाति के अलग-अलग पेड़ों का मुकुट आवरण उनकी वृद्धि के अनुसार अलग-अलग होता है।
● मुकुट आवरण किसी क्षेत्र में स्थान घेरने में किसी प्रजाति के प्रभुत्व को दर्शाता है।
● मुकुट संरचना और आवरण प्रकाश संश्लेषण के लिए सूर्य के प्रकाश को प्राप्त करने में पर्णसमूह (पत्तियों) को प्रभावित करते हैं।
● किसी क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियाँ अपने मुकुट आवरण के माध्यम से एक दूसरे को कैसे प्रभावित करती हैं? उदाहरण सहित समझाइये।
● क्या आप किसी झाड़ी का मुकुट आवरण निर्धारित कर सकते हैं? स्वयं प्रयास करें और पता लगाएं।
● विभिन्न मौसमों के दौरान एक पेड़ के मुकुट आवरण में परिवर्तन का निरीक्षण करें।
● मुकुट दावानल (क्राउन फायर) क्या है?