उप-विषयों

    कृमिघर (वर्मीकैरियम) - मिट्टी के कृमियों का घर


  • कृमिघर (वर्मीकैरियम) कृमियों, जैसे केंचुओं के लिए एक कृत्रिम सुरक्षित घर है। कृमिघर एक प्रकार का पात्र है जो अलग-अलग लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई वाला होता  है, जिसमें कृमि, मिट्टी, पानी और अन्य आवश्यक सामग्री को स्थानांतरित करने के लिए इसका शीर्ष खुला होता है। कृमियों की गतिविधियों को देखने के लिए पात्र की कम से कम एक तरफ की दीवार को  पारदर्शी रखा जाता है। कृमिघर की पारदर्शी दीवार के माध्यम से हम कृमियों की गतिविधियों, उनके बिल बनाने की शैली और स्वरूप, खाने की शैली, गतियां, उत्सर्जन, और अन्तःक्रियाओं आदि को देख सकते है। चूंकि कृमि प्रकाश से बचते हैं, इसलिए कृमिघर को या तो ढककर या अंधेरी जगह पर रखना पड़ता है जिससे कृमियों को छिपने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता है और वे प्राकृतिक रूप से गतिविधियाँ कर सकते हैं। 

    कृमिघर की मदद से मिट्टी के कृमियों (जैसे केंचुए) की आवास स्थितियों एवं उनके व्यवहार को समझा जा सकता है और साथ ही मिट्टी की विशेषताओं के रखरखाव में उनकी भूमिका को भी समझा जा सकता है। इससे विभिन्न मिट्टीयों के वातावरण और विभिन्न मौसमों में केचुओं की भूमिका को भी समझा जा सकता है। कृमिघर के माध्यम से हम देख सकते हैं कि केंचुए मिट्टी को रूपांतरित करने और मिट्टी के पर्यावरण को बनाए रखने में कितनी कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से भूमिका निभाते हैं।