पानी की कठोरता एक महत्वपूर्ण विशेषता है जो निर्धारित सीमा के भीतर होने पर अच्छी है और निर्धारित सीमा से अधिक होने पर अच्छी नहीं है। अपने दैनिक जीवन में हम पानी की कठोरता का अनुभव करते है, लेकिन अधिकांशतः उस अनुभव को उसकी विशेषताओं और प्रभाव से जोड़ने में असमर्थ होते हैं। किसी स्त्रोत का पानी कठोर है या नहीं, इसे जानने और समझने तथा परीक्षण करके देखने के लिए अनेक सरल तरीके उपलब्ध हैं जिनसे कोई भी जान सकता है कि किसी स्त्रोत से प्राप्त पानी कठोर है या नहीं। हम किसी पानी के नमूने की कठोरता का परिमाण साबुन के साथ उसके द्वारा उत्पादित झाग की तुलना आसुत जल (या अन्य जल जो कठोर नहीं है) के साथ साबुन के झाग की मात्रा से करके निर्धारित कर सकते हैं।
● साबुन या डिटर्जेंट पाउडर,
● आसुत जल,
● मग या छोटी बाल्टी,
● 50 मिलीलीटर की चूड़ीदार ढक्कन वाली 2 बोतलें (वैकल्पिक रूप से आप कोई भी बराबर मात्रा की कांच या पारदर्शी पदार्थ की बनी छोटी बोतलें अच्छी तरह से धोकर सुखाकर ले सकते हैं।
# साबुन की बजाय आप डिटर्जेंट पाउडर की थोड़ी सी मात्रा लेकर झाग बनाएँ और उपरोक्त विधि को दुबारा कर सकते हैं।
विभिन्न जल के नमूनों का कठोरता परीक्षण कर आंकड़ों को तुलनात्मक रूप से सारणीबद्ध किया जा सकता है। तालिका का प्रारूप तथा परिणाम की प्रविष्टियों का उदाहरण यहाँ दिया जा रहा है।

उत्पादित झाग के अवलोकन के आधार पर विभिन्न पानी के नमूनों की कठोरता का तुलनात्मक परिमाण लिखें। विभिन्न स्त्रोतों के पानी के नमूनों की कठोरता का एक आंकड़ा संग्रह तैयार करें।
● पानी की कठोरता की अवधारणा
● अलग-अलग स्त्रोतों के पानी की कठोरता का परिमाण अलग-अलग हो सकता है।
● पानी की कठोरता को अवलोकन द्वारा समझा जा सकता है, और कठोरता का परिमाण सरल परीक्षणों द्वारा ज्ञात किया जा सकता है।
● पानी की कठोरता की दो वृहद् श्रेणियाँ हैं – स्थायी और अस्थायी, जो विभिन्न यौगिकों की उपस्थिति के कारण हो सकती है। स्थायी कठोरता कैल्शियम / मैग्नीशियम के सल्फेट्स और फॉस्फेट्स के कारण होती है जबकि अस्थायी कठोरता कैल्शियम / मैग्नीशियम के कार्बोनेट्स और बाइकार्बोनेट्स की उपस्थिति के कारण होती है।
● पानी की कठोरता को कैसे दूर किया जा सकता है? क्या आप पानी की कठोरता को दूर कर सकते है, और उससे उत्पन्न झाग की मात्रा का दोबारा परीक्षण कर सकते हैं?
● क्या हम कुछ पदार्थों को मिलाकर कठोर जल तैयार कर सकते हैं? मृदु जल में अलग-अलग मात्रा में नमक और सोडा मिला कर और फिर उससे उत्पादित झाग के अवलोकन के माध्यम से कठोरता में परिवर्तन का परीक्षण करें।
● नियंत्रित बोतल में झाग उत्पन्न करने के लिए आसुत जल के स्थान विपरीत परासरण जल (आर.ओ. जल) / वर्षा जल / बैटरी जल / संघनित जल का उपयोग करके देखें।