हमारी टीम के सदस्य

डॉ. विपिन व्यास

( बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में बायोसाइंस विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर )

उन्होंने विज्ञान (जल विज्ञान) में विद्यावाचस्पति की उपाधि और जल विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। डॉ. विपिन वर्तमान में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल, मध्य प्रदेश के जैवविज्ञान विभाग में सह आचार्य के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें उच्च स्तर पर अध्यापन का 26 से अधिक वर्षों का अनुभव है और उन्होंने कई छात्रों का विद्यावाचस्पति और स्नातकोत्तर शोध कार्यों में मार्गदर्शन किया है। वे मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, राज्य जैव विविधता बोर्ड, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, इसरो, विश्वविध्यालय अनुदान आयोग, विश्व बैंक और अन्य एजेंसियों द्वारा प्रायोजित कई शोध परियोजनाओं के प्रधान अन्वेषक रहे हैं। वे पर्यावरण संरक्षण सोसायटी, मध्य प्रदेश के संयुक्त सचिव हैं और आईयूसीएन, रामसर सम्मलेन, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, यूनेस्को, वेटलैंड इंटरनेशनल आदि सहित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगठनों के साथ भी जुड़े हुए हैं। वे विज्ञान संचार गतिविधियों जैसे बाल विज्ञान कांग्रेस, प्रकृति शिविर, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण, बच्चों, युवाओं और शिक्षकों के लिए शैक्षणिक सामग्री विकास आदि में कई सरकारी संगठनों जैसे राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) भारत सरकार, और गैर-सरकारी संगठनों के साथ भी जुड़े हुए हैं।