( सेवानिवृत्त तकनीकी अधिकारी, भारतीय मृदा एवं भूमि उपयोग सर्वेक्षण, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली )
उन्होंने विज्ञान में विद्यावाचस्पति और रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। डॉ. शेखर ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय मृदा एवं भूमि सर्वेक्षण में तकनीकी अधिकारी के रूप में काम किया है। उनके पास विभिन्न सरकारी निकायों में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी अनुसंधान और रिपोर्टिंग का लगभग 40 वर्षों का अनुभव है। उन्हें मिट्टी, पानी और खनिज विश्लेषण में प्रवीणता प्राप्त है। वे पिछले 30 वर्षों से विज्ञान संचार गतिविधियों में, विशेषकर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद्, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम) की गतिविधियों में विशेषज्ञ (सन्दर्भ व्यक्ति) व्यक्ति के रूप में जुड़े हुए हैं।