उन्होंने जैव रसायन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। श्रीमती संध्या को विज्ञान संचारक के रूप में काम करने का 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वे साइंस सेंटर (ग्वालियर) मध्य प्रदेश की सचिव, राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार संगठन, नई दिल्ली की संयुक्त सचिव, और ‘सदेव क्रिएशंस’, भोपाल, मध्य प्रदेश की संस्थापक-निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें भारत के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मौसम और जलवायु पर प्रशिक्षण देने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने देश भर में सैकड़ों शिक्षकों के लिए प्रकृति अध्ययन प्रशिक्षण, विज्ञान क्लब प्रशिक्षण, विज्ञान मेलों के लिए विशेषज्ञ (सन्दर्भ व्यक्ति) व्यक्ति के रूप में कार्य किया है। उन्होंने विज्ञान प्रसार, राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) भारत सरकार आदि जैसे सरकारी संगठनों के साथ कई विज्ञान साज-सामान (किटों) के विकास में प्रमुख भूमिका निभाई है।